दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की अंतिम विदाई, पत्नी कल्पना के साथ मुख्यमंत्री भी शवयात्रा में हुए शामिल

Amar Nath Pathak
0



वर्ल्ड विजन न्यूज 



रांची: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव हाईवे पर सड़क दुर्घटना की शिकार हुई झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत बेटी तृषा सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को जमशेदपुर से रांची लाया गया. राजधानी के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास संख्या-09 में पार्थिव शरीर को रखा गया, जो दीपिका पांडेय सिंह का सरकारी आवास है.

गणमान्य व्यक्तियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

यहां राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को ढांढस बंधाते दिखे.


दीपिका पांडेय सिंह के सरकारी आवास से दिवंगत की शवयात्रा करीब शाम छह बजे धुर्वा डैम स्थित सीठियो श्मशान घाट के लिए निकली. दिवंगत की शवयात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए.

राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर लोगों का तांता लगा रहा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक नमन बिकास कोंगारी, उज्ज्वल तिवारी, राकेश सिन्हा, जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सूचना आयुक्त तनुज खत्री, जगदीश साहू, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के सरकारी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, वंदना दादेल, रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री, सीनियर एसपी राकेश रंजन सहित कई आला अधिकारी शामिल थे.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

World Vision News ®

To Top